Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के जरिए फिल्म जगत में पदार्पण करने जा रही दीपिका पादुकोण बांद्रा में एक फ्लैट लेना चाहती हैं। गौरतलब है कि दीपिका पिछले दो वर्षो से मुंबई में किराए के मकान में रह रही हैं। अब चूंकि वे बॉलीवुड जगत में प्रवेश कर चुकी हैं और उनका इरादा यहां लंबी पारी खेलने का है, इसके मद्देनजर ही दीपिका की तमन्ना मुंबई में अब खुद के मकान में रहने की है।
दीपिका कहती हैं कि उन्हें अब किराए के मकान में रहना पसंद नहीं आ रहा, इसलिए अब वे अपने लिए कोई फ्लैट तलाश रही हैं। वैसे दीपिका के अनुसार उन्हें रहने के लिए बहुत ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं है। वे कहती हैं कि उन्हें उतनी ही जगह की आवश्यकता है, जिसे वे घर कह सकें। उल्लेखनीय है कि बेंगलूर से मुंबई आने के बाद शुरुआत में दीपिका अपने मित्र निहार पंड्या के घर में रहती थीं। बाद में उन्होंने बांद्रा में एक मकान किराए से लिया, लेकिन अब वे यहां से जल्द ही अपने घर में शिफ्ट होना चाहती हैं।