HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

रैंप पर दिखेंगी ईशा, बिपाशा

ESHA DEOLजिन लोगों ने भी यशराज बैनर की ‘धूम’ और ‘धूम-२’ फिल्में देखी होंगी, उन्हें यह जरूर याद होगा कि किस तरह इन फिल्मों में ईशा देओल और बिपाशा बसु समुद्र के किनारे बिकिनी में अटखेलियां करती नजर आई थीं। आप इन्हें फिर बिकिनी में देख सकते हैं और इस बार मौका होगा दिसंबर में गोवा में आयोजित होने जा रहे मिस वल्र्ड बिकिनी कांटेस्ट के भारतीय संस्करण का।

भारत में पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन के लिए आयोजक इन सेक्सी अभिनेत्रियों को साइन करने के लिए काफी उत्सुक हैं। वैसे इस इवेंट की प्रकृति को देखते हुए इसके हंगामेदार होने के आसार पहले से ही नजर आ रहे हैं और यदि इसमें बिपाशा और ईशा जैसी अभिनेत्रियां शामिल होती हैं, तो इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाएगी।

ईशा और बिपाशा के सचिव जतिन राजगुरु का कहना है- ‘यह बात सच है कि ईशा और बिपाशा के समक्ष मिस बिकिनी इंडिया कांटेस्ट में रैंप पर चलने का प्रस्ताव आया है। हालांकि इस संदर्भ में आयोजकों से अभी बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि जल्दी ही कोई निर्णय ले लिया जाएगा।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: