HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नगर निगम फूंकेगा दो लाख का रावण

बिलासपुर. ६५ फुट ऊंचे रावण का निर्माण हर बार की तरह इस साल भी शहर के ही कलाकार से कराया जाएगा। अगले सप्ताह निमार्ण आरंभ करा दिया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम प्रशासन ने पुलिस ग्राउंड में दशहरा उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। नगर निगम की सामान्य सभा में इस आयोजन के लिए दो लाख का प्रावधान किया गया है।

इस राशि से रावण का निर्माण, आतिशबाजी, विद्युत व बैठक व्यवस्था की जाएगी। रावण की ऊंचाई कम-ज्यादा करने के लिए अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इसलिए ऊंचाई पिछले साल की तरह ६0-६५ फीट ही रखी जाएगी।

रावण के निर्माण के लिए पिछले कुछ सालों से शहर के कलाकार को ही प्राथमिकता दी जा रही है। इस साल भी शहर के उसी कलाकार जगत सारथी के लड़के को रावण निर्माण व आतिशबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रावण दहन के पूर्व भगवान श्रीराम लक्ष्मण व हनुमान की झांकी शहर में भ्रमण करते पुलिस ग्राउंड पहुंचेगी, जहां राम रावण युद्ध के बाद मुख्य अतिथि द्वारा मंच से बटन दबाकर रावण दहन किया जाएगा। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि दशहरा महोत्सव में हर साल कुछ नया करने के लिए अलग अलग तरह की आशिबाजी की जाती है।

इस साल भी इसे बरकरार रखते हुए आगामी बैठक में रूपरेखा तय की जाएगी कि किस किस मद में कितनी राशि खर्च की जाएगी। श्रेणी अनुसार किस श्रेणी की बैठक व्यवस्था कहां की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: