HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

एकता ने तोड़ा संजय से नाता

Ektaa KAPOOR_1007लगता है फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का वक्त इन दिनों खराब चल रहा है। पहले उनका अपने पुराने मित्र संजय दत्त के साथ अलगाव हुआ और अब खबर है कि एकता कपूर ने भी संजय गुप्ता के साथ अपने व्यावसायिक संबंध तोड़ लिए हैं। पिछले दिनों संजय तीन फिल्मों का प्रोजेक्ट लेकर एकता से मिलने गए थे, लेकिन एकता ने उनका ऑफर ठुकरा दिया।

ज्ञातव्य है कि पिछले साल एकता के साथ संजय गुप्ता ने दो फिल्मों का कांट्रैक्ट किया था, जिसके तहत फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ का निर्माण किया गया और ‘वुडस्टॉक विला’ फिल्म की शुरुआत की गई। संजय गुप्ता ने ‘शूटआउट’ के लिए बालाजी से काफी पैसे लिए, लेकिन न तो उन्होंने तकनीशियनों को पैसे दिए और न ही कलाकारों को। संजय दत्त भी संजय गुप्ता के इस बर्ताव से काफी नाराज हुए थे। एकता ने ‘वुडस्टॉक विला’ के लिए भी संजय गुप्ता को पैसे दिए थे।

कुछ दिन पहले संजय फिर एकता से मिलने गए और उनसे पैसों की मांग की। उस वक्त संजय से पूरा हिसाब मांगा गया, लेकिन वह नहीं बता पाए। तभी से एकता ने उनके साथ काम न करने का फैसला लिया। इतना ही नहीं उन्होंने ‘वुडस्टॉक विला’ के लिए संजय गुप्ता को दिए ३ करोड़ रुपए भी वापस मांगे हैं। हालांकि संजय गुप्ता ने एकता को तीन और फिल्मों के प्रोजेक्ट के बारे में बताया, लेकिन उनका रिकार्ड खराब होने के कारण एकता ने मना कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: