भोपाल. तीन बार तय और स्थगित हो चुकी दो दिनी कलेक्टर्स कांफ्रेंस अंतत: सोमवार से शुरू हो रही है। इसके लिए नर्मदा भवन का चयन किया गया है, जहां मुख्य सचिव राकेश साहनी सुबह दस बजे अपने वक्तव्य से आयोजन की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की शाम 5 बजे इसमें शामिल होंगे। कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए पांच कमिश्नर तथा 46 कलेक्टर भोपाल आ रहे हैं। इस आयोजन का एजेंडा तथा समूचा कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका है।
इसके लिए तैयार फोल्डर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की अपडेट जानकारी शामिल की गई है। सोमवार को 21 विभागों पर अलग-अलग चर्चा की जाएगी। मंगलवार कानून व्यवस्था की समीक्षा तथा संबंधित चर्चा में बीतेगा। पुलिस महकमा दो प्रेजेंटेशन के जरिए अपनी बात रखेगा।