bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

तोड़ डाली स्टेशन की ब्रेललिपि पट्टिका

भोपाल. इसे अमानवियता की हद कहना मुनासिब होगा, एक तरफ विकलांगों, दृष्टिहीनों व मूकबधिरों के लिए पहले ही प्रदेशभर में पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। जहां उन्हें कुछ सुविधाएं उपलब्ध भी करवाई जाती हैं तो अवांछित तत्वों को यह सहन नहीं होता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आईएसओ हेंडीकेप फ्रेंडली हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर।

हेंडीकेप फ्रेंडली इस स्टेशन पर रेलवे ने विकलांगों के प्रवेश के लिए विशेष रैंप, कम ऊंचाई के टिकट काउंटर, पेयजल की व्यवस्था समेत दृष्टिहीनों के लिए हाथ से पढ़ने वाली समय सारणी ‘ब्रेललिपी’ की सुविधा मुहैया कराई है।

हाल ही में ब्रेललिपी समय सारणी को अवांछनीय तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। ब्रेललिपी पट्टिका के खराब होने से दृष्टिहीनों को पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पट्टिका के कोने उखड़ने से उनका हाथ भी कट सकता है। क्योंकि ब्रेललिपी पट्टिका को जिस तरह से तोड़ा गया है उससे धारदार व नुकीली सतह उभर आई।

>> हबीबगंज स्टेशन देश के हेंडीकेप फ्रेंडली स्टेशनों में शुमार है। नई समय सारणी की घोषणा के बाद हालही में दृष्टिहीनों की सुविधा के लिए यहां ब्रेललिपी पट्टिका लगवाई गई थी। जिसे अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है, जो अमानवीय है। रेलवे शीघ्र ही दूसरी ब्रेललिपी लगवाएगा।
-जीएस अवस्थी, सीनियर डीसीएम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: