HomeNewsMetrosIndore Indore

‘समय पर चाहिए काम’

इंदौर. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर रविवार शाम एअरपोर्ट पर लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों और इवेंट मैनेजरों को सभी कार्यो की समय सीमा याद दिलाते हुए कहा- हर काम समय पर चाहिए। अभी समय है, गति बढ़ाएं। छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए काम नहीं रुकना चाहिए।

शाम करीब पौने चार बजे शुरू हुई बैठक में मंत्री ने इवेंट मैनेजमेंट का काम देख रही आकार इन्फो-मीडिया प्रा.लि. के प्रतिनिधियों से सिलसिलेवार जानकारी ली। कंपनी के अक्षत खोखानी ने बताया होटल फॉच्यरून लैंडमार्क के पास इंदौर विकास प्राधिकरण के प्लॉट पर डोम बनाने के लिए ग्राउंड का लेवलिंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्राउंड पर लगा ट्रांसफॉर्मर दिक्कत दे रहा है।

इस पर मंत्री ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से बुलाकर कहा ट्रांसफॉर्मर हटा दें। अधिकारियों ने राशि जमा करने की बात की तो मंत्री ने कहा पैसे के लिए काम नहीं रुके। पैसा आता रहेगा। प्राधिकरण अध्यक्ष ने कितना पैसा चाहिए? हम दे देंगे।

जब हम सबकुछ करेंगे तो आप क्या करेंगे?
कलेक्टर ने पूछा गेस्ट हैंडलिंग का इंतजाम कौन करेगा। कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा सरकारी अधिकारी, हमें कंपनी से ऐसा ही बताया गया है। कलेक्टर ने कहा जब हम ही सब कुछ कर लेंगे तो आप क्या करेंगे। गड़ियों का अरेजमेंट हम करेंगे, पेमेंट आप कर लेना। मंत्री ने कहा कितने लोग गेस्ट हैंडलिंग करेंगे, यह प्लान करें। कंपनी प्रतिनिधि ने बताया हम हर होटल में हेल्प डेस्क लगाएंगे।

बोस एक ही होता है
कलेक्टर ने एकेवीएन के जनरल मैनेजर आर.के. जैन से कहा आपकी ओर से इन्फॉर्मेशन देने में देरी हो रही है। यदि कन्फ्यूजन है तो मुझसे पूछें। मैं आपका बोस हूं, यह ध्यान रखें। बोस एक ही होता है। शाम तक जिन-जिन को इन्फार्मेशन दी जाना हैं, मेल भेज दें। आप नियमित संपर्क में रहें। एसपी अंशुमान यादव ने कलेक्टर से शिकायत की कि होमगार्ड के जवान समय पर नहीं मिल पाते हैं। इसका कुछ हल करें।

10 अक्टूबर को आईआईएम में ट्रेनिंग
कलेक्टर ने कंपनी को बताया 10 अक्टूबर को आईआईएम कैम्पस में ट्रेनिंग प्रोग्राम है। आपके प्रतिनिधि वहां आकर विद्यार्थियों को लैक्चर दें। प्रेजेंटेशन तैयार कर लाएं और समझा दें कि कैसी व्यवस्था रहेगी। आईआईएम के वॉलिएंटर्स व्यवस्था में आपके साथ रहेंगे।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर पी.सी. अग्रवाल, एसडीओ एम.के. साकल्ले, अपर कलेक्टर रेणु पंत, एडीएम रमेश भंडारी, एसडीएम चंद्रमौलि शुक्ल, नगर निगम के सिटी इंजीनियर अशोक बैजल, प्राधिकरण के सीईओ प्रमोद गुप्ता और अधीक्षण यंत्री पी.के. मिस्त्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

नक्शे से समझाया कि होर्डिग्स कहां लगेंगे
कंपनी प्रतिनिधि ने मंत्री से कहा अभी तक हमें यूनिपोल्स, होर्डिग्स और स्वागत द्वार की डिजाइन नहीं मिली है। कलेक्टर ने कहा साइज तय कर ली है। उन्होंने नक्शे के माध्यम से बताया एसजीएसआईटीएस, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, खजराना, बंगाली चौराह, रिंगरोड के हिस्सों, भंवरकुआं, नौलखा, क्रिस्टल आईटी पार्क और राजेंद्रनगर सर्कल पर होर्डिग्स लगेंगे।

कलेक्टर ने कहा कुछ साइट प्राधिकरण, कुछ नगर निगम और कुछ एकेवीएन को दे दें। एकेवीएन स्पांसर्स ढूंढ़कर सौंदर्यीकरण करवा लेगा। डिजाइनिंग और प्रिंटिंग एक ही जगह पर होना चाहिए। मंत्री ने निगमायुक्त नीरज मंडलोई से फ्लैक्स की साइज देने को कहा। कलेक्टर ने बताया स्टेज पर करीब 40 लोग बैठेंगे। पहली रो में 12-15 लोग आएंगे, दूसरी रो में बाकी लोग। सांस्कृतिक कार्यक्रम होटल के आसपास ही होंगे।

मंत्री बोले- कोई बहाना नहीं चलेगा..
कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया राजवाड़ा बनाने में दिक्कतें हैं। अहमदाबाद में बन रहा है। 30 फीट का गेट बनाने में समय लग रहा है। अब तो 18 दिन बचे हैं। मंत्री ने कहा कंपलीट काम समय सीमा में चाहिए, कोई एक्सक्यूज नहीं चलेगा। यदि आपके पास कलाकार कम हैं तो इंदौर से ले लें।

आप 30 फीट की बात कर रहे हैं, हम 200 फीट का राजवाड़ा खड़ा कर देंगे। श्रेष्ठ कलाकार तो इंदौर में हैं, हमें सर्वश्रेष्ठ चाहिए इसलिए आपको काम सौंपा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: