भीलवाड़ा. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कांतिलाल भूरिया ने रविवार को यहां कहा कि कोई सरकार गुर्जरों को एसटी में शामिल नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वसुंधरा राजे ने झूठा आश्वासन दिया था और वे गुर्जर व आदिवासियों को आपस में लड़ाना चाहती हैं।
राज्य सरकार को तो गुर्जरों को एसटी में शामिल करने की सिफारिश भेजने का अधिकार भी नहीं है। यदि सरकार ऐसा करती है, तो कानूनी पचड़ों में फंस जाएगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा के घर का राज नहीं है, जो वे सबको आदिवासी बना दें।