News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. वन डे क्रिकेट मैच से ठीक एक दिन पहले शहर के ज्यादातर होटलों में सभी रूम फुल रहे। टूरिस्ट्स को एक होटल से दूसरे होटल में रूम तलाशने पड़े। अरोमा होटल, सेक्टर-22 के मालिक मनमोहन सिंह के मुताबिक क्रिकेट मैच के कारण आज होटल में रूम लेने के लिए खूब मारामारी रही। उनके मुताबिक चंडीगढ़ में काफी सालों के बाद मैच होने के कारण लोगों में इस मैच के लिए काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
उनका कहना है कि मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों के स्वागत के लिए होटल में खास इंतजाम किए गए हैं। होटल पार्क व्यू, सेक्टर-24 के प्रबंधकों के मुताबिक होटल में 72 एसी रूम हैं, लेकिन आज काफी डिमांड के कारण सभी रूम फुल रहे। उनके मुताबिक होटल में केवल चंद नॉन-एसी रूम ही खाली हैं। होटल माया पैलेस के मैनेजर राजीव कक्कड़ ने बताया कि उनके यहां केवल एक रूम ही खाली है, जबकि अन्य सभी फुल हो चुके हैं। होटल माउंटव्यू, होटल शिवालिक व्यू सहित शहर के अन्य होटलों में भी आज रूम के लिए खूब मारामारी रही।