News
Metros
Chandigarh Chandigarh मोहाली
शिक्षा के क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती प्रोफेसर भरपूर सिंह का रविवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे दिल की बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे 1977 से 1982 तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन रह चुके थे। शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के चलते उन्हें कई बार सम्मानित किया गया था।
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पद के अलावा प्रो. भरपूर सिंह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार व सेक्टर-26 के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (खालसा कॉलेज) के प्रिंसिपल के पद पर भी काम कर चुके थे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान अमर सिंह धालीवाल ने प्रो. भरपूर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।