HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

शहर में डेंगू के दो नए कंफर्म केस

चंडीगढ़. शहर में डेंगू के दो नए कंफर्म केस रिपोर्ट हुए हैं। इसे मिलाकर अब शहर में 25 कंफर्म केस हो चुके हैं। इन दोनों पेशेंट्स की पहचान सेक्टर-56 के विजय कुमार और रामदरबार के तिलकराज के रूप में हुई है। शहर में डेंगू को लेकर हेल्थ विभाग अपने अभियान में जुटा हुआ है। अभी तक सेक्टर-55 और 56 से 6 कंफर्म केस आए हैं, जिसके चलते इन दोनों सेक्टरों में अभियान और तेज कर दिया जाएगा और हेल्थ विभाग इस पर नजर रखेगा। शहर के अन्य भागों में भी सफाई अभियान, दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग जारी रही।

लोगों को अवेयर भी किया जा रहा है। हेल्थ विभाग ने उन लोगों को आज भी नोटिस जारी किए, जिन्होंने ऐहतियाती कदम नहीं उठाए हैं और अपने घरों के आसपास सफाई नहीं रखी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: