News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. मैच के पूरे दिन मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग खुला रहेगा। सभी ट्रैफिक डायवर्शन मटका चौक व किसान चौक से होंगे। यूनिवर्सिटी व पीजीआई दक्षिण मार्ग और मध्य मार्ग से जाया जाएगा। पंजाब से आने वाली बसों को किसान भवन चौक से सेक्टर-३४ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सुबह 7.30 बजे से डायवर्शन
किसान भवन चौक
सेक्टर-17/22 स्मॉल चौक
बस स्टैंड चौक
सेक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट
ताज होटल
मटका चौक
ताज के पास स्थित पेट्रोल पंप
रेड क्रॉस टर्न
सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट
सेक्टर-9/10 लाइट प्वाइंट
सेक्टर-22/23 लाइट प्वाइंट
किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट
अरोमा लाइट प्वाइंट
पिकाडिली चौक
सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट
क्रिकेट स्टेडियम चौक
मैच के बाद हर चौक पर तैनात रहेगी ट्रैफिक पुलिस
सोमवार शाम 5 बजे, एक तरफ मैच खत्म, दूसरी तरफ सरकारी दफ्तरों की छुट्टी होगी, यानी सड़कों पर जबर्दस्त भीड़। चंडीगढ़ पुलिस ने इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मैच खत्म होने से आधा घंटा पहले ही ट्रैफिक पुलिस हर चौक व लाइट पॉइंट पर तैनात होगी। पहले पी एंड पी-1 ब्लॉक में पार्क गाड़ियों को सीधा मध्य मार्ग की ओर से निकाला जाएगा। 10-10 मिनट के अंतराल पर पी-2, ब्लॉक-ए, बी, सी, डी, ई, एफ व जी ब्लॉक (क्रमश:) के तहत पार्क गाड़ियों को निकाला जाएगा। रविवार सुबह पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्शन और मैच के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए रिहर्सल भी की।
चप्पे-चप्पे पर पहरा चंडीगढ़ पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठा रखा है। हर ब्लॉक में एक डीएसपी के साथ 2-3 इंस्पेक्टर तैनात हैं। 3 दिनों से पुलिस रिहर्सल कर रही है। मैच के लिए सुरक्षा में 12 डीएसपी, 42 इंस्पेक्टर, 130 एसआई, 180 कांस्टेबल-हेडकांस्टेबल, 175 लेडी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीआरपीएफ और पंजाब-हरियाणा से 700 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
चंडीगढ़ के बदले हरियाणा पुलिस : मैच से ठीक कुछ घंटे पहले स्टेडियम के मेन गेट्स से चंडीगढ़ पुलिस को हटा लिया गया है। इन पर अब हरियाणा पुलिस का पहरा रहेगा। इससे पहले स्टेडियम के 13 ब्लॉक्स में लोगों की एंट्री के लिए चंडीगढ़ पुलिस के 13 डीएसपीज की निगरानी में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।