bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

बदल गई शहर की तस्वीर

जालंधर

हमने एक साल पहले कहा था कि बदल जाएगा शहर। वास्तव में समय बदला, तारीख बदली और बदल गई है जालंधर की सोच। तरक्की पसंद फिजा के कायल इस शहर में एक साल पहले दस्तक दी सिटी भास्कर ने। नई सोच, इनोवेटिव आइडियाज और आपको साथ लेकर हमने पार किए 365 दिन। इस साल भर में शहर कैसे बदला आइए जानते हैं-

साल दर साल तरक्की कर रहे सिटी ने पिछले एक साल में बुलंदियों को छुआ है। इस दौरान हासिल हुए नए ईटिंग प्वाइंट्स, होटल्स, शॉपिंग मॉल्स, मल्टीप्लैक्स, एजुकेशन इंस्टीच्यूट्स, साइट्स डिवैलपमैंट, मार्केट प्रापर्टी वैल्यू, ऊंची बिल्डिंग्स और जॉब ऑपरच्युनिटीज।

12 नए शॉपिंग शो-रूम अलग-अलग शॉपकीपर एसोसिएशन्स के आंकड़े बताते हैं कि सिटी के मॉडल टाउन, ओल्ड जीटी रोड, लाजपत नगर व मसंद चौक रोड तक 12 नए शॉपिंग शो-रूम इस एक साल में खुले हैं। इनमें सीटीसी माल, सीएमएस बाजार, नागपल, एक्सप्रैशन लंदन माडल टाउन, डिजाइर माल, कैट मास व अन्य शामिल हैं।

5 ईटिंग प्वाइंट्स, दो होटल ईटिंग प्वाइंट्स के लिए फेमस लुधियाना-जालंधर हाईवे सहित मॉडल टाउन, ओल्ड जीटी रोड तथा अर्बन एस्टेट में खुले हैं 5 नए ईटिंग प्वाइंट्स और कचहरी चौक व मिट्ठापुर रोड पर खुले हैं दो नए होटल जिनमें न्यू कोर्ट प्रैसीडैंट व प्रिंस पैलेस शामिल हैं।

फस्र्ट इन पंजाब सिटी को स्टेट का पहला एलपीजी फिलिंग स्टेशन व मल्टीप्लैक्स भी एक साल में ही मिला है। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर खुले एलपीजी फिलिंग स्टेशन ने जहां ड्राइविंग स्मूथ बनाई, वहीं अमृतसर हाईवे पर खुले मल्टीप्लैक्स ने सिनेमा क्रेज को और बढ़ाया।

प्रॉपर्टी साइट्स के रिकार्ड सिटी में आए प्रॉपर्टी बूम ने जहां प्राइवेट बिल्डर्स के बारे-न्यारे किए और पब्लिक को हाई क्लास रैजीडेंशियल व कमर्शियल साइट्स दीं, वहीं पुडा ने भी प्रॉपर्टी में नए रिकार्ड कायम किए हैं। इसमें 21 करोड़ व 107 करोड़ की कमर्शियल साइट व मल्टीप्लैक्स साइट शामिल हैं। प्राइवेट कमर्शियल साइट्स में सिटी सैंटर, मेन मार्केट के शॉपिंग माल्स व हाईवेज पर खुले रिसोर्ट शामिल हैं।

विमन एजुकेशन प्रमोशन एक साल में सिटी की तीन गल्र्स स्टूडैंट्स को फॉरेन स्टडी स्पांसरशिप मिली है। एनआईटी की अनीशा सचदेवा को 72 लाख रुपए पर पीएचडी के लिए यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ डांडी का ड्रोथी हॉड्सकिन पोस्ट ग्रैजुएशन अवार्ड (डीएचपीए) स्कॉलरशिप, रचना कौशिक को चंडीगढ़ के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आईटी में हायर एजुकेशन के लिए 20 लाख की स्कालरशिप, नर्सिग इंस्टीच्यूट की स्टूडैंट नेहा ग्रोवर को फॉरेन में जॉब सैटलमैंट व रिसर्च के लिए स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी से इन्विटेशन। इसके अलावा सिटी को मिला एक और विमन बीएड कॉलेज।

इस तरह हुआ बदलाव फैशन लोग ज्यादा बोल्ड

कुछ समय में फैमिली डिजाइनर्स का ट्रैंड बढ़ा और लोग ज्यादा स्टाइलिश, डिजाइनर और ब्रांड कांशियस हो गए हैं। वैस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ इंडियन में भी फ्यूजन और हैवी वर्क चल रहा है। लोगों के पास फैमिली डिजाइनर्स आ गए हैं जो पूरी फैमिली के आउटफिट्स तैयार कर रहे हैं। इस मामले में लोग ज्यादा बोल्ड हो गए हैं। -अनिंदर, अनीज क्रिएशन्स

क्रेज शौक बड़ा, कीमत नहीं एक साल पहले तक लोग गाड़ी में कंफर्ट के साथ-साथ कीमत भी देखते थे लेकिन अब स्टाइल के लिए पैसे मायने नहीं रखते। पहले जहां 3-4 लाख में काम चल जाता था अब 20-22 लाख की लग्जरी गाड़ियां पहली पसंद हैं। ग्रांड विटारा बहुत पसंद की जा रही है इन दिनों लोगों का कहना है शौक का कोई मूल्य नहीं। जालंधर में 100 से भी ज्यादा मर्सीडीज हैं।

-गुणदीप स्वानी

एजुकेशन नए एडवांस कोर्स हमारे बहुत से कॉलेज विदेशों की यूनिवर्सिटी के साथ टाइअप कर चुके हैं। इस साल ऐसे बहुत से कोर्स शुरू हुए हैं जो यहां के लिए नए हैं.. जैसे ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग, जैनेटिक्स इंजीनियरिंग, बॉयोइन्फॉर्मेटिंग। होटल मैनेजमैंट, टूरिज्म और फैशन तक को आर्ट्स से अलग कर साइंस का हिस्सा बना दिया गया है। एजुकेशन में बड़े बदलाव आए हैं। -एसके सलवान, वीसी, पीटीयू

इनवैस्टमैंट रिस्क लेते हैं पहले पंजाबी जमीन में इन्वैस्ट करने के लिए जाने जाते थे, जबकि अब टाइम स्टॉक एक्सचेंज और शेयर मार्केट का है। लोग ज्यादा अवेयर हो गए हैं और रिस्क लेने से नहीं डरते। नामी और विश्वसनीय कंपनियों का मैदान में उतरना भी इसका एक कारण है। इन्वैस्टमैंट का ट्रैंड एक साल में पूरी तरह से बदल गया है।

-मनोज सरना, डायरैक्टर लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज

कमर्शियल प्रॉपर्टी ने सिटी की डिवैलपमैंट को नया रूप दिया है। एक साल पहले जहां सिटी में बड़े इन्वैस्टर्स पैसा लगाने में हिचकिचाहट महसूस करते थे, वहीं अब पुडा की रिकार्ड प्रॉपर्टी ने उन्हें नए आयाम दिए हैं। - हरबीर सिंह, ईओ पुडा

प्राइवेट बिल्डर्स व कालोनाइजर्स ने सरकार की मदद से नए-नए प्रोजैक्ट देकर सिटी को नई लुक दी है, जिससे एक साल में शहर के लाखों लोगों के सपने पूरे हुए हैं।

- अनिल चोपड़ा, चेयरमैन पंजाब बिल्डर्स कालोनाइजर्स एसोसिएशन

विमन एजुकेशन में सिटी को जो स्थान मिला है, वह स्टेट में रिकार्ड है। शहर की लड़कियों ने फॉरेन स्कालरशिप हासिल करने में रिकार्ड बनाया है। - डॉ. मोइनुद्दीन, डायरैक्टर एनआईटी

खुशी की बात है कि इन्वैस्टमैंट करने वालों ने सरकारी नियमों के साथ चलते हुए सिटी को नई लुक दी। कापरेरेशन ने भी इसमें अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। - सीएस तलवाड़, कमिश्नर कॉपरेरेशन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: