HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

राज्य में नंबर १ होगा जालंधर

जालंधर नगर निगम में पारदर्शिता लाना पहला उद्देश्य है। कापरेरेशन को लोग करप्शन की दृष्टि से देख रहे हैं। लोगों का नजरिया बदलने के लिए सबसे पहले नगर निगम के कार्य-व्यवहार को बदलना है। पिछले जनप्रतिनिधियों की तरह मैं जालंधर को सिंगापुर या स्विटजरलैंड नहीं बनाना चाहता बल्कि राज्य का नंबर वन शहर बनाना चाहता हूं।

शहर की समस्याओं को नोट किया जा रहा है, इसे निगम हाउस में रख कर विकास कार्यो की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सबसे बड़ी कोशिश अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल की है, जिससे शहर का विकास संभव हो। शहर की मुख्य समस्या जलभराव, पेयजल, सीवरेज, ट्रैफिक, अतिक्रमण, सफाई और सड़क के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए अच्छा माहौल कायम करेंगे व ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे। शहरवासियों से यही अपील है कि शहर को अपना घर समझें, पानी बचाएं, कूड़ा सड़कों पर न फेंकें और अतिक्रमण न करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: