bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

फायरिंग के बाद 10 किलो हैरोइन छोड़ भागे तस्कर

अमृतसर/तरनतारन/खेमकरण .

खेमकरण सैक्टर में सरहद के उस पार से भारतीय सीमा में 10 किलो हैरोइन फेंकी गई। बीएसएफ के जवानों की तरफ से फायरिंग करने से घबराए तस्कर अंधेरे में फरार हो गए। बीएसएफ को सीमा पर लगी तारों के पास एक मोबाइल भी मिला है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। दो हफ्ते पहले भी बीएसएफ ने इसी सैक्टर से हथियारों की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

बीएसएफ के डीआईजी मोहम्मद अकील ने बताया कि खेमकरण सैक्टर के गांव गजल के पास बीएसएफ की पोस्ट नंबर 49 में शनिवार की रात जवानों ने पाक के सरहदी गांव भुक्कीवाला से चार लोगों को भारतीय सीमा की तरफ आते देखा।

जब जवान वहां पहुंचे तो चारों लोग फरार हो गए। इसी दौरान भारतीय सीमा के पास भी कुछ लोग दिखाई दिए। जवानों ने उनकी तरफ फायरिंग की तो वे भी भाग निकले। जवानों को खेतों से पंद्रह फीट लंबे प्लास्टिक की रस्सी से बंधे कपड़े के दस पैकट मिले, उनमें दस किलो हैरोइन थी। पैकटों पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मोहर लगी है।

तलाशी के दौरान जवानों को सीमा की तारों के पास एक मोबाइल फोन मिला। डीआईजी ने मोबाइल फोन में से मिले सिम के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि इसी सिम के जरिए हैरोइन तस्करों तक पहुंचा जा सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: