जालंधर. पाक के कसूर कस्बे के तस्कर वारिस खूनी ने ही सीमा पार से दस किलो हैरोइन भेजी थी। सूत्रों के मुताबिक, उसने शनिवार को मोबाइल से यहां तस्कर काका सिंह से बात की, उसके बाद रात को पाइप के जरिए हैरोइन के पैकेट इस तरफ भेजे। मालूम हो कि काका का नाम बड़े तस्करों में आता है। वह अमृतसर के हवेलियां गांव का रहने वाला है। उसके गिरोह में गांव का जगदीश व नौशहरा का तस्कर सत्ता भी शामिल हैं।
बीएसएफ ने गत दिनों लाहौर में पाकिस्तानी रेंजर्स को 56 पाकिस्तानी तस्करों की सूची दी थी उसमें भी वारिस खूनी का नाम शामिल था। वारिस खूनी का सबंध पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के समर्थकों से है, इसलिए पाकिस्तानी एजैंसियां इस पर हाथ डालने से डरती हैं।
कसूर में पहुंची चार सौ किलो हैरोइन खुफिया एजैंसियों के पास ऐसी सूचना है कि कसूर में चार बड़े पाकिस्तानी तस्करों वारिस खूनी, अशरफ, रहमत, अनवर ने चार सौ किलो हैरोइन अपने गोदामों में रखी हुई है और उनको ये तस्कर सीमा पार से इस तरफ भेजने की फिराक में हैें।