HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पानीपत की दो टैक्सटाइल मिलों में आग, 11 मरे

पानीपत. यहां दो टैक्सटाइल मिलों में शनिवार देर रात आग लगने से 11 मजदूर जिंदा जल गए। आग में झुलसे दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर नौ घंटे की मश्क्कत के बाद काबू पाया जा सका।

पानीपत के डीसी महेंद्र कुमार ने बताया कि नौ शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरआर टैक्सटाइल्स और जय मां इंडस्ट्री के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिलों में रात की शिफ्ट में 35 मजदूर थे।

फोरैंसिक टीम ने कारण जांचने के लिए घटनास्थल से नमूने लिए हैं। प्राथमिक जांच से पता चला है कि आरआर टैक्सटाइल के मुख्य दरवाजे के पास लगी कार्डिन मशीन में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। अधिकारियों का कहना है कि मिल चोरी की बिजली से चल रही थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: