HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

भास्कर पंजाब रत्न अवार्ड समारोह आज

जालंधर. Danik Bhaskarदैनिक भास्कर का पंजाब संस्करण सोमवार को अपनी पहली सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर भास्कर परिवार की ओर से सोमवार शाम स्थानीय रॉयल किंग्स रिजॉर्ट में आयोजित किए जा रहे भव्य समारोह में 12 अलग-अलग कैटेगरी में उन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया है और दुनियाभर में पंजाबी विरासत का परचम फहराया है। इंडस्ट्रियलिस्ट, फिल्म पर्सन, सिंगर, म्यूजिक डायरैक्टर, सोशल वर्कर, एनआरआई, स्पोर्ट्स पर्सन, ल्रिटेचर, जर्नलिस्ट, लाइफटाइम अचीवमैंट, एम्पावर्ड वूमन, यंग एंटरप्रिन्योर- इन 12 कैटेगरी में भास्कर पंजाब रत्न अवार्ड दिए जाएंगे। समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मुख्य अतिथि होंगे। राज्य कैबिनेट के कई सदस्य, सांसद-विधायक और गायक जसबीर जस्सी समेत सिने जगत के अनेक चर्चित चेहरे भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विख्यात कलाकार अमन वर्मा करेंगे।

पंजाब के इन रत्नों को जनता ने एसएमएस वोटिंग के जरिये चुना है। इसमें सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में एक विशिष्ट जूरी ने हमें सहयोग दिया। जूरी के अन्य अहम सदस्यों में मेजर जनरल हिम्मत सिंह गिल, जस्टिस ए.एस. बैंस, जानी-मानी रंगकर्मी प्रो. नीलम मानसिंह चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार गोबिंद ठुकराल और ट्राइडैंट ग्रुप के सीईओ राजिंदर गुप्ता शामिल थे।

‘पंजाब को चाहिए जवाब’ के नारे के साथ पांच दरियाओं की धरती पर कदम रखने और एक वर्ष की छोटी अवधि में सफलता की नई ऊंचाई छूने के दौरान भास्कर ने पाठकों को शानदार अखबार तो दिया ही, उनके बीच जाकर उनकी जरूरतों को समझते हुए कंटैंट और कलेवर में बेहतरी के प्रयास भी लगातार जारी रखे।

सफलता के इस एक साल में पत्रकारिता एवं गुणवत्ता के ऊंचे मानदंडों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भास्कर पहले ही दिन से नंबर वन रहा और अपने पाठकों को वह सब दिया जिसका उन्हें इंतजार था। इस एक साल में भास्कर को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इस बात की तसदीक करने के लिए काफी हैं।

एशिया-पैसिफिक पब्लिशिंग मैनेजमैंट की ओर से गत अगस्त में भास्कर को दो अवार्डस से नवाजा गया। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ये अवार्डस नए संस्करण के बैस्ट लांच और बैस्ट सकरुलेशन के लिए दिए गए। प्रिंट मीडिया के इतिहास में पहली बार प्री-एडिशन लांचिंग अभियान के तहत भास्कर ने पंजाब में एक साल के लिए अखबार की बुकिंग की थी और यहां सकरुलेशन के तमाम मानदंड टूटे थे। इसके अलावा, अखबारी दुनिया में भास्कर पहला ऐसा हिंदी अखबार है जिसे आईएसओ-9002 प्रमाणपत्र दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: