चंडीगढ़.50 ओवर: ब्रेकन के अंतिम ओवर में भारत ने 20 रन बनाए। धोनी अंतिम दो गेंदों में चौका और छक्का जमाकर अपने 50 रन पूरे किए। कुल मिलाकर अंतिम पांच ओवरों में भारत ने 54 रन बनाए। उथप्पा 18 गेंदों पर 30 रन बनाकर अविजित रहे।
46.2 ओवर: भारत के 250 रन पूरे। अब 300 रनों का लक्ष्य असंभव हुआ। उथप्पा और धोनी से कुछ बड़े स्ट्रोकों की उम्मीद। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज अपनी दिशा को कायम रखने में सफल।
45 ओवर: भारत ने इन पांच ओवरों में सचिन का विकेट गंवाकर कुल 36 रन बनाए। धोनी के रूप में भारत की प्रमुख उम्मीद। वे 35 रन पर अविजित। अभी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बेहद नियंत्रित गेंदबाजी। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 238 रन।
सचिन रन आउट
तेजी से रन बना रहे तेंडुलकर और धोनी की जोड़ी टूटी। 41 वें ओवर में सचिन तेंडुलकर होप्स की गेंद को स्वीप करने की कोशिश की । गेंद पैड पर लगी और अपील। इसी बीच सचिन रन लेने के लिए निकले पड़े। फाइन लेग पर खड़े ब्रेट ली ने गेंद फील्ड की सीधे थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दी।
40 ओवर
यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिए महंगा साबित हुआ। सचिन ने एक और धोनी ने दो चौके जड़े। होप्स के इस ओवर में कुल 15 रन बने। भारत 40 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट के नुकसान पर 202 रन । सचिन 73 और धोनी 15 रन के स्कोर पर मैदान पर मौजूद।
युवराज आउट
एक बार फिर अच्छे स्कोर की बढ़ रहे युवराज सिंह 39 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। होप्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूके और एक्सट्रा कवर पर खड़े पोंटिंग ने आसान सा कैच लपक लिया।
35ओवर
युवराज और सचिन के बीच 81 रनों की साझेदारी। स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 172 रन। सचिन 61 और युवराज 38 रन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
सचिन का अर्धशतक
32वें ओवर में सचिन ने साइमंड्स की गेंद पर दो रन लेकर अपना 84 वां अर्धशतक पूरा किया। पिछले मैचों में स्कोर नहीं कर पाने का दबाव भी आज सचिन की बैटिंग में साफ नजर आ रही थी। बेहद धीमे और संभलकर खेलते हुए सचिन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 32 ओवर की समाप्ति पर भारत ने एक विकेट खोकर 152 रन बना लिए। सचिन 54 रन बनाकर और युवराज सिंह 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
30 ओवर
विकेट बचाए रखने और कमजोर गेंद पर शॉट खेलने की रणनीति के तहत टीम इंडिया ने 30 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट खोकर 134 रन बना लिए। सचिन 47 और युवराज 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
25 ओवर
25 ओवरों की समाप्ति पर भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए। गांगुली के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार में कमी आई है। सचिन 45 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं युवराज सिंह अबतक 21 गेंदों का सामना कर आठ रन ही बना सके हैं।
भारत के 100 रन
22 वें ओवर में भारत ने 100 रन पूरे किए। 22 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 103 रन। सचिन 37 और युवराज सिंह दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
20 ओवर
20 ओवर की समाप्ति पर भारत ने सौरभ गांगुली का विकेट खोकर 91 रन बना लिए। सौरभ गांगुली को ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज होप्स ने आउट किया। गांगुली होप्स की गेंद पर विकेट के पीछे गिलक्रिस्ट को कैच दे बैठे।
15 ओवर
15 ओवर में भारत ने बगैर विकेट खोए 68 रन बना लिए थे। सौरभ गांगुली 36 और सचिन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
13 ओवर
13 वें ओवर में भारत ने बगैर विकेट खोए 50 रन पूरे कर लिए। सौरभ गांगुली पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। सचिन को एक एक रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 41 गेंद खेलकर सचिन ने 11 रन बनाए।
दस ओवर
सचिन और सौरभ ने संभलकर खेलते हुए 10 ओवरों में टीम के स्कोर को 34 रनों तक पहुंचाया। सचिन को रन बनाने में काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। 29 गेंद खेलकर उन्होंने मात्र चार रन बनाए हैं। गांगुली चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
पांच ओवर
इस ओवर में ब्रेट ली ने सचिन और सौरभ को बांधे रखा और मात्र एक रन लेने का मौका दिया। पांच ओवर की समाप्ति पर भारत ने बगैर विकेट खोए 13 रन बना लिए।
तीन ओवर
पहली बॉल ब्रेट ली ने वाइड डाली। गेंद गिलकिस्ट भी रोक नहीं पाए और भारत को चार रन मिला। ब्रेट ली की गेंदों ने सचिन को परेशान किया। तीन ओवर की समाप्ति पर भारत ने बगैर विकेट खोए 11 रन बना लिए।
दो ओवर
नॉथन स्टुआर्ट ने इस सीरिज का पहला मैच खेलते हुए काफी सधी हुई गेंदबाजी की। इस ओवर में मात्र एक रन बने। दो ओवर की समाप्ति पर भारत के पांच रन।
एक ओवर
बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए सौरव गांगुली ने पहले ओवर में एक चौका लगाया। एक ओवर की समाप्ति पर चार रन बनाए। सचिन को एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला।
भारतीय टीम में तीन परिवर्तन किया गया है। श्रीसंथ, रोहित शर्मा और र गौतम गंभीर आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। इनकी जगह सौरव गांगुली, आरपी सिंह और मुरली कार्तिक को जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक परिवर्तन किया गया है। तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन को स्टुअर्ट क्लार्क के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
आज खेले जा रहे मैच में भारत पर चौतरफ दबाव होगा। सात मैचों की सीरिज में ऑस्ट्रेलिया 2 0 से आगे है। एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था।