नई दिल्ली. गुजरात के कच्छ क्षेत्र में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इन झटकों से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह 6.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। 2001 में इस क्षेत्र में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।