HomeNewsNational National

कर्नाटक : किसी को समर्थन नहीं देगी कांग्रेस

बेंगलूर.कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के पूरे आसार बन गए हैं। आज कांग्रेस विधायक दल की ओर से राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर को भेज गए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में किसी भी दल को समर्थन नहीं देगी।

इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि कांग्रस जनता दल एस को समर्थन दे सकती है। कांग्रेस की इस चिट्ठी ने प्रदेश में चुनाव की संभावनाओं को पक्का कर दिया है।

गौरलतब है कि भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई थी। सत्ता हस्तांतरण के समझौते को लेकर भाजपा और जनता दल एस में रिश्तों में दरार आने के बाद भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था।

पूर्व में तय हुए समझौते के मुताबिक जनता दल एस को 20 महीने बाद सत्ता भाजपा को सौंपनी थी लेकिन कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हुए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: