bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सुप्रीम कोर्ट ने एटमी करार पर याचिका खारिज की

नई दिल्ली.सुप्रीम कोर्ट ने आज भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार के संबंध में दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि संसद की सहमति मिलने के बाद ही सरकार को इस करार पर आगे कदम बढ़ाना चाहिए।

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार पर यूपीए और वामदलों के बीच मतभेद काफी गहरे गए हैं। यूपीए और वामदलों के बीच इस मुद्दे पर आए गतिरोध को खत्म करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।

इस समिति की तीन बैठकें हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ सका है। यूपीए और वामदल अपने अपने स्टैंड पर कायम हैं।



संबंधित खबरें
* विकास के दुश्मन हैं करार विरोधी
* परमाणु करार तो हो के रहेगा : बर्न्‍स
* लेफ्ट की चिंताओं को सोनिया ने नहीं दी तरजीह
* 123 : माकपा ने दिए भिड़ने के संकेत
* मनमोहन तय कर लें एटमी करार पर कब आगे बढ़ना है
* एनएसजी की बैठक कल, भारत पर होगी चर्चा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: