HomeSportsCricket Cricket

सचिन के नए कीर्तिमान

sachinचंडीगढ़: मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंडुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले गए 4 थें वन डे में 79 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका तो अदा की ही, इसके साथ ही और रिकार्ड उनके नाम पर हो गए।

चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के स्टेडियम में सचिन ने जैसे ही आस्ट्रेलियाई गेंदबाज एंड्रयु साइमंड्स की गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे दुनिया के सबसे अधिक अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। यह उनका 84 वां अर्धशतक था। उन्होंने पाकिस्तान के इंजमाम उल हक का 83 अर्धशतकों का रिकार्ड तोड़ दिया।

इस पारी के दौरान वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 मैचों में 2,321 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हैंस का रिकार्ड तोड़ा। हैंस ने कंगारुओं के खिलाफ 64 मैचों में 2,264 रन बनाए थे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 से अधिक रन बना चुके सचिन ने इस दौरान जारी कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 25 मैचों में अब तक 1,026 रन बनाए हैं। उनके साथी सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली पहले ही इतने ही मैचों में 1,065 रन बना चुके हैं।

सचिन अपने 18 साल लंबे कैरियर में सातवीं बार इस मुकाम पर पहुंचे हैं। यह भी एक रिकार्ड है। इस लिस्ट में गांगुली ही दूसरे स्थान पर हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
NARAYAN PESWANI
Monday, 8th Oct 2007, 19:38
EAST OR WEST SACHIN IS THE BEST. SACHIN YOU ARE REALLY GOD.
Shailendra Rana
Monday, 8th Oct 2007, 20:17
Sachin Always play for indian Cricket team...........
subhash
Monday, 8th Oct 2007, 20:51
mera khyal sachin ko ab tej hiting karni chaiye, taki vo aapne record ko badha sake
mani
Tuesday, 9th Oct 2007, 9:13
abhi sachin do years or khale too or kitana ricord bnayenge kaha nahi sakete