bhaskar Web English
HomeNewsNational National

करार पर तकरार के बीच आज अहम बैठक

नई दिल्ली.भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार पर यूपीए और लेफ्ट के बीच सख्त बयानबाजी के बीच आज एक अहम बैठक होने वाली है। यूपीए ओर लेफ्ट की 15 सदस्यीय समिति की इस बैठक में परमाणु करार पर चर्चा होनी है। इससे पहले इस समिति की तीन बैठक हो चुकी है जिसमें कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।

इस बीच इस समिति के संयोजक विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने सीपीएम के नेता प्रकाश करात और सीताराम येचुरी से मुलाकात कर यह अनुरोध किया था कि सरकार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा समिति से बात करने दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक प्रणव ने सीपीएम नेताओं को यह आश्वासन दिया था बातचीत के हर पहलू से वामदलों को अवगत कराया जाएगा।

बताया जाता है कि इसके बाद प्रकाश करात और सीतारात येचुरी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सीपीएम नेताओं ने प्रणव मुखर्जी के अनुरोध को खारिज कर दिया।

यदि आज की बैठक में यूपीए और वामदल दोनों अपने अपने रुख पर अड़े रहे तो यूपीए सरकार के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि आज की बैठक में कोई ठोस हल नहीं निकलने पर 18 अक्टूबर को सीपीएम की पेालित ब्यूरो की बैठक होगी जिसमें सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: