Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ के प्रोमो के बाद जहां रणवीर को दुनिया की तारीफ मिल रही है, वहीं उन्हें उनकी चचेरी बहनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने बधाई तक नहीं दी है। खुद रणवीर ने इस बात की जानकारी दी है।
गौरतलब है कि राज कपूर के दो बेटों रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के आपसी संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। लंबे अरसे से इन दोनों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते बोलचाल भी बंद है। कपूर खानदान के एक और सपूत यानी रणवीर कपूर भी फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। रणवीर ने बताया कि जैसे ही फिल्म के प्रोमो शुरू हुए, उनके घर और मोबाइल पर दोस्तों, रिश्तेदारों और पहचानने वालों के फोन आने शुरू हो गए। सभी ने उन्हें बधाई दी। इस तरह की हौसलाअफजाई से रणवीर काफी खुश भी हुए।
ये गोंगलू कौन है? कपूर खानदान में बच्चों के प्यार के नाम रखने की प्रथा राज कपूर ने शुरू की थी। उन्होंने ही अपने पोते रणवीर कपूर का नाम ‘गोंगलू’ रखा था। ये बात अलग है कि उन्हें इस नाम से बहुत कम ही पुकारा जाता है। दरअसल पेशावर की पंजाबी भाषा में भरे-पूरे शरीर वाले बच्चे को ‘गोंगलू’ कहा जाता है। भास्कर से हुई खास बातचीत में रणवीर ने बताया कि वे बचपन में गोल-मटोल थे, इसलिए दादा ने यह नाम दिया। रणवीर ने बताया कि यदि किसी भी कारण से मम्मी या पापा उन्हें डांटते थे, तो वे उनकी शिकायत दादा से कर देते थे और उनका मन रखने के लिए दादा मम्मी-पापा को डांट भी लगाते थे।