वाशिंगटन.भारत के साथ हुए परमाणु करार को अंतिम रूप से लागू करने के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करने में अमेरिका पूरी मदद करेगा। अमेरिका ने कहा है कि इसके लिए भारत को आगे कदम बढ़ाना होगा तभी वह समर्थन दे पाएगा। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्त शीन मैकोरमैक ने कहा कि कहा कि करार को अंतिम रूप देने के लिए अभी कई कदम उठाए जाने बाकी हैं।
उन्होंने कहा कि अब गेंद भारत सरकार के पाले में हैं और उसे आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि शेष प्रक्रियाओं को पूरा करने में जो भी बाधाएं आएंगी उसे पार करने में अमेरिका भारत की पूरी मदद करेगा। उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर उठी आपत्तियों पर भी कांग्रेस विचार कर रही है। तीन सदस्यों ने भारत और अमेरिका के बीच हुए करार पर सवाल उठाए थे। मैकोरमैक ने कहा कि सदस्यों ने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं और हम उन्हें इस करार के महत्व के बारे में बताएंगे।
यह पूछे जाने पर कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद अलबरदेई ने कहा है कि भारत सरकार ने उनसे अभी तक करार के संबंध में कोई औपचारिक बातचीत नहीं की है, मैकोरमैक ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है। अभी करार के संबंध में कई प्रक्रियाएं बाकी हैं फिर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग से बातचीत होगी।
संबंधित खबरें
* करार पर तकरार के बीच आज अहम बैठक
* सुप्रीम कोर्ट ने एटमी करार पर याचिका खारिज की
* विकास के दुश्मन हैं करार विरोधी
* एटमी करार पर बेमतलब की रार
* परमाणु करार तो हो के रहेगा : बर्न्स
* एटमी करार पर लेफ्ट के बयान हौवा नहीं
* करार : भारत को देना होगा ग्रीन सिग्नल, अमेरिका तैयार
* मनमोहन तय कर लें एटमी करार पर कब आगे बढ़ना है
* करार पर आगे बढ़ने से विश्वास भंग होगा : सीपीआई