bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मेजर जनरल के ठिकानों पर छापे

नई दिल्ली. सीबीआई ने जयपुर में पदस्थ सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के मेजर जनरल आनंद कुमार कपूर के यहां तलाशी में करोड़ों रुपए की बेहिसाब संपत्ति का पता लगाया है। जांच ब्यूरो ने दिल्ली, जयपुर, शिमला गुड़गांव और मुंबई में 12 स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर कपूर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार दिल्ली सीबीआई स्पेशल विंग के अधिकारियों ने जयपुर के अधिकारियों को साथ लेकर सेना एरिया के हल्दीघाटी लेन स्थित मेजर जनरल आनंद कुमार कपूर के सेना निवास पर छापा मारा। छापे में करीब 50 हजार रुपए नकद व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात मिले। मेजर जनरल कपूर यहां अकेले ही रहते है। छापे की कार्रवाई के बाद रुपए व कागजातों को लेकर दिल्ली के अधिकारी लौट गए।

छापे में क्या मिला
* एक करोड़ रुपए से ज्यादा की सावधि जमा की रसीदें।
* नई दिल्ली में लगभग 5.33 करोड़ रुपए की छह अचल संपत्तियां।
* छह लाख रुपए नकद, 72 क्रेडिट कार्ड और चार लॉकर।
* नई दिल्ली में डिफेंस कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन दो मंजिले मकान की तलाशी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Geetam Singh
Thursday, 11th Oct 2007, 14:22
It is just a sample defence officers especially hoding the positions are more currupt than police officers but in the name of national security every thing is done away. if you search really then from every 4 out of 10 officers you can find illegal wealth and other material.