bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

रामसेतु बचाने के लिए हनुमान का सहारा

ग्वालियर. बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने कहा कि देशभर की रामलीला कमेटियों से आग्रह किया है कि वे रामसेतु तोड़े जाने का समर्थन करने वालों को रामलीला मंच से दूर रखें। उन्होंने हिंदू समाज से यह भी कहा कि वे सेतु बचाने के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

श्री शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रामसेतु तोड़े जाने के विरोध में 20 नवम्बर से 10 दिसंबर तक बजरंग दल द्वारा सभी राज्यों में स्थित पौने छह लाख गांवों में शिला यात्रा निकाली जाएगी।

इस यात्रा के दौरान हिन्दुओं द्वारा भगवान श्रीराम की शिलाओं का पूजन कराया जाएगा। रामसेतु तोड़े जाने का विरोध करने के लिए धर्म योद्धाओं की भर्ती के लिए 25 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा, अभी तक छह लाख भर्ती हो चुकी है। 27 सितंबर से देश भर में साधु-संतों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मुसलमानों को खुश करने के लिए बाबरी मस्जिद का बदला रामसेतु को तोड़कर लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी हिन्दू समाज की उपेक्षा करेगा व हिन्दू समाज की ओर आंख उठाने का दुस्साहस करेगा, उसे बजरंग दल मुंहतोड़ जवाब देगा।

श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार रामसेतु को लेकर दिए गए हलफनामे के मामले में संसद में माफी मांगे तथा रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करे। उन्होंने हिन्दुओं से रामसेतु को बचाने के लिए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करने का आग्रह भी किया है।

रामसेतु के विरोध में अभी तक 35 लाख हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रधानमंत्री को भेजे जा चुके हैं। श्री शर्मा के साथ चर्चा में विहिप के प्रांतीय मंत्री राजेश तिवारी, रोहित भाई, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल गर्ग एवं जिला मंत्री पप्पू वर्मा भी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: