bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

11 लाख की धोखाधड़ी कर लापता हुआ शेयर ब्रोकर

ग्वालियर. पड़ाव थाने की पुलिस जिस शेयर ब्रोकर को लापता मानकर तलाश कर रही थी,वह अपने क्लाइंट्स के रुपए लेकर गायब हुआ है। पुलिस के पास अभी एक व्यक्ति पहुंचा है जिसने लापता हुए युवक पर 11 लाख रुपए का घोटाला कर भागने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर शेयर ब्रोकर की तलाश तेज कर दी।

जानकारी के अनुसार, पड़ाव थानाक्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले आशीष सिंह की बालाजी इन्वेस्टमेंट के नाम से फर्म थी और वह इस फर्म के जरिए शेयर की खरीद-फरोख्त का काम अपने क्लाइंट्स के लिए करता था। पटेल नगर निवासी सुरेन्द्र राजपाल अपनी बेटी हिमानी के नाम से शेयरों की खरीद-फरोख्त करते थे। यह खरीद-फरोख्त वे शेयर ब्रोकर आशीष सिंह के माध्यम से ही करते थे।

आशीष ने सुरेन्द्र से ग्यारह लाख रुपए शेयर खरीदने के लिए प्राप्त किए थे। शेयर उसने अपने पूल एकाउंट में खरीदे लेकिन इसके बाद इन्हें हिमानी राजपाल के डीमेट एकाउंट में ट्रांसफर नहीं किए। बकौल सुरेन्द्र राजपाल उन्होंने कई बार रुपए या शेयर मांगे लेकिन वह टरकाता रहा और इसी बीच गायब हो गया।

आशीष के लापता होने के मामले में नया एंगल सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस का मानना है कि शेयर घोटाला करने के बाद आशीष खुद ही गायब हो गया। आशीष की मोटरसाइकिल उसके परिजनों को स्टेशन पर खड़ी मिली। पुलिस का कयास है कि शेयर घोटाले में अकेला आशीष नहीं रहा होगा, बल्कि उसके कुछ और साथी भी होंगे। पुलिस इसके कारोबारी दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: