Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
भारत सहित दुनिया भर में भले ही अमिताभ के करोड़ों की संख्या में प्रशंसक हों, लेकिन खुद ‘बिग बी’ दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
ऑटोग्राफ नहीं ले पाया था
एक घटना का जिक्र करते हुए अमिताभ ने बताया कि 1960 में मैं छुट्टियों में मुंबई आया था। इसी दौरान मैंने दिलीप कुमार को शहर के एक बड़े रेस्तरां में प्रवेश करते देखा। मैं दीवानों की तरह ऑटोग्राफ बुक लेकर उनके पीछे भागा, लेकिन ऑटोग्राफ नहीं ले पाया। कई वर्षो बाद मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। ‘शक्ति’ फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने इस घटना के बारे में जब उन्हें बताया तो वे हंस पड़े।
हर किसी की प्रेरणा रहे हैं
अमिताभ के अनुसार दिलीप कुमार हर कलाकार के लिए प्रेरणा रहे हैं। जो इस बात को स्वीकार नहीं करते, वे पूरी तरह ईमानदार नहीं है। उनकी फिल्में देखकर मैंने अभिनय के बारे में बहुत कुछ सीखा है। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी एक्टिंग कहीं न कहीं उनसे प्रभावित है।
बेहद अच्छे इंसान : दिलीप
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार ‘ब्लैक’ में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग से बेहद प्रभावित हैं। वे इसे हाल के वर्षो में देखी गई सबसे अच्छी फिल्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ एक सुलझे हुए इंसान हैं। हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू, तीनों ही जबानों पर उनका गजब का अधिकार है। जब उन्हें बताया गया कि अमिताभ अपनी एक्टिंग को कुछ हद तक उनसे प्रभावित बताते हैं तो यूसुफ साहब ने विनम्रता से कहा कि मुझे खुद अभिनय करना नहीं आता तो भला कोई मेरी कॉपी कैसे कर सकता है?