bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

चैक पालिसीधारकों के नहीं, एजेंट के

भोपाल. दैनिक भास्कर में मंगलवार को प्रकाशित समाचार ‘पैसों की सुरक्षा सवालों के घेरे में’ के संबंध में भारतीय जीवन बीमा निगम का कहना है कि जो चैक टीटी नगर शाखा में रखे गए हैं, वे निगम के अभिकर्ताओं (एजेंट) के हैं।

निगम की टीटी नगर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुल्कराज आनंद ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभिकर्ताओं को निगम के कार्यालय में आकर चैक लेने होते हैं। यह उन्हें चैक वितरित करने की प्रक्रिया है।

अभिकर्ताओं के जिन चैक की वैधता समाप्त हो जाती है, उनका नवीनीकरण किया जाता है। जहां तक कुछ कर्मचारियों द्वारा पालिसीधारक के नाम पर ऋण निकालने का मामला है, विभागीय अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर आंतरिक जांच चल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: