HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

..और अमिताभ ने उल्लू बनाया

मुंबई Amitabh Bachchanतकरीबन चार दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे बिग बी यानी अमिताभ बच्चन गुरुवार को पैंसठ साल के हो रहे हैं। इस अवसर पर भास्कर/डीएनए संवाददाता शिल्पा जामखंडिकर ने बिग बी के मेकअपमैन दीपक सावंत से उनके अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की कोशिश की......

दीपक और अमिताभ का रिश्ता तकरीबन छत्तीस साल पुराना है। फिल्म ‘रास्ते का पत्थर’ से अमिताभ का मेकअप करते चले आ रहे दीपक का साथ ‘सरकार २’ तक अभी भी जारी है। फिल्म की शूटिंग पर हमेशा वक्त पर पहुंचने वाले अमिताभ उन्हें अपना सीन पढ़ने के बाद ही मेकअप के लिए बुलाते हैं। अमिताभ उनके कितने करीब हैं यह इसी बात से पता चलता है कि जब नवंबर २क्क्५ में अमिताभ अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस लौटे तो उन्होंने सबसे पहले उनकी भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ की शूटिंग में भाग लिया। इतने वर्षो के साथ के दौरान उन्होंने अमिताभ को हमेशा अपने काम के प्रति समर्पित पाया।

दीपक के मुताबिक अमूमन कम बात करने वाले अमिताभ अपने करीबी लोगों के साथ काफी मजाकिया हैं। रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ ने एक बार ऐसा मजाक किया कि खुद दीपक के साथ-साथ जयाजी भी घबरा गईं। उस वाकये का जिक्र करते हुए दीपक ने बताया- ‘दरअसल हुआ यूं कि एक दिन शूटिंग के बाद अमितजी, जयाजी और मैं वापस जाने के लिए कार में बैठ रहे थे। मैं आगे की सीट पर बैठ गया।

जैसे ही मैंने कार का दरवाजा बंद किया कि अमितजी के जोर से चीखने की आवाज आई। वहां खड़े सभी लोगों को लगा कि उनका हाथ दरवाजे में फंस गया है। एक क्षण के लिए मेरी सांस अटक गई। जयाजी भी परेशान हो गईं। तभी अमिताभ जोर-जोर से हंसते हुए बोले-कैसा उल्लू बनाया तुम लोगों को। इसके बाद ही हमारी जान में जान आई।’



संबंधित खबरें
* नायक से महानायक बनने का सफरनामा
* अमिताभ के लोकप्रिय डायलॉग
* मसखरे अमिताभ का मनोरंजक अंदाज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: