bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

जयपुर के लिए विशेष शीतकालीन ट्रेन कल से

इंदौर. शीतकालीन सत्र की विशेष ट्रेन की शुरुआत 12 अक्टूबर को इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस से होगी। यह सुपरफास्ट ट्रेन साप्ताहिक होगी। नर्मदा एक्सप्रेस में सप्ताह में चार दिन चलाए जा रहे फस्र्ट एसी कोच को नियमित कर दिया गया है।

शीतकाल में दीवाली और बड़े दिन के आसपास स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों की छुट्टियों के चलते यात्री बढ़ जाते हैं। इसके कारण रेलवे हर साल व्यस्त मागरें पर विशेष ट्रेन चलाता है।

इंदौर-जयपुर ट्रेन 11 अक्टूबर को पहली बार जयपुर से चलेगी। यह 22 दिसंबर तक प्रति गुरुवार रात 21.15 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी।

इंदौर से प्रति शुक्रवार रात 22.30 बजे जयपुर के लिए चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी नितिन डेविड ने बताया 2006 में पूना, जयपुर और अहमदाबाद के लिए ट्रेनें चलाई गई थीं। जयपुर एक्सप्रेस के बारह कोच में 1 थर्ड एसी, 6 स्लीपर और पांच सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: