bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

नेत्र परीक्षण का आज अंतिम दिन

कोटा. दैनिक भास्कर, कोटा आई अस्पताल एवं रोटरी क्लब कोटा के संयुक्त प्रयास से जारी निशुल्क कालापानी जांच एवं परामर्श शिविर में बुधवार को दूर दराज के eye testing210 मरीजों ने अपनी आंखों का चैकअप करवाया जिसमें से 45 की आंखों में ग्लूकोमा की शिकायत मिली।

क्लब के अध्यक्ष अनिल मूंदड़ा, सचिव सुरेश जैन ने बताया कि बुधवार को रोगियों की जांच कोटा आई अस्पताल के डा. महेश पंजाबी एवं डा.सुभाष गुप्ता द्वारा अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से की गई। शिविर में शहरवासियों के अलावा मध्यप्रदेश के रावगढ़, गुना, मानपुरा, कैथून, मंडाना, सवाई माधोपुर, सांगोद, खानपुर सहित अनेक इलाकों के मरीजों ने जांच कराई जिनमें 157 पुरूष तथा 53 महिलाएं शामिल हैं। शिविर के अंतिम दिन 11 अक्टूबर को भी जांच जारी रहेगी। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर इस दिन रात्रि 8 बजे विशेष संगोष्ठी भी होगी जिसमें डा. के.लाल एवं महेश पंजाबी द्वारा आंखों के रखरखाव पर जानकारी दी जाएगी।

विजन फॉर चिल्ड्रन
इस वर्ष भारत सरकार की थीम है -विजन फॉर चिल्ड्रन जिसमें विश्व दृष्टि दिवस के अंतर्गत बच्चों को विशेष सुविधा प्रदान किए जाने का प्रावधान है। सोम व मंगलवार को इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें नजर कमजोर होना, प्री मेच्योर रेटिनोपैथी, बच्चों की आंखों की जांच, कैंसर रेटिना ब्लास्टोमर, जन्मजात कालापानी की जांच, बच्चों में भेंगापन सहित अन्य बीमारियों की जांच भी की जा सकेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: