bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

संस्कार वैली बोर्डिंग स्कूल अगले सत्र से

कोटा. भास्कर समूह तथा शारदा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भोपाल में संचालित संस्कार वैली स्कूल अप्रैल 2008 से अपना बोर्डिंग स्कूल प्रारंभ करने जा sanskarरहा है, जिसमें कक्षा 6, 7 व 8वीं की छात्र-छात्राओं के लिए बोर्डिंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसी संदर्भ में शुक्रवार को विज्ञान नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में स्कूल प्राचार्य जयंत हरिहर लाल एक दिवसीय सेमिनार में छात्रों को बोर्डिंग स्कूल संबंधी सभी पहलुओं पर जानकारी देंगे। इस अवसर पर स्कूल में एडमिशन एवं नामांकन के लिए फार्म भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भोपाल शहर में करीब एक हजार एकड़ में फैले प्राकृतिक परिवेश माहौल के बीच 37 एकड़ भूमि पर बने संस्कार वैली स्कूल का शुभारंभ 3 जुलाई 2006 को सोनिया गांधी, उद्योगपति रतन टाटा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में हुआ था। संस्कार वैली स्कूल मुख्य का उद्देश्य शिक्षा संस्थान से लाभ ही कमाना न होकर छात्रों को एक सुशिक्षित, संस्कारवान तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना पूरे आत्मविश्वास एवं बुद्धिमानी से करने के लिए तैयार करना है। यहां का हरा-भरा प्राकृतिक वातावरण बाहरी प्रदूषण से पूर्णत: रहित है।

35 करोड़ के इस संस्कार वैली प्रोजेक्ट ने प्रथम वर्ष में अपने सभी लक्ष्यों में सफलता पाई है। इस सत्र में विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित विद्यालय होने का पुरस्कार मिला, वहीं विद्यालय की छात्रा को हॉर्लिक्स विज किड प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ छात्रा होने का पुरस्कार भी मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: