News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ बुधवार को पीजीआई की एलाइजा टेस्टिंग रिपोर्ट के बाद डेंगू के दो नए कंफर्म केसों की पुष्टि कश्मीरी लाल (59) निवासी किशनगढ़ और शांजी (26) हल्लोमाजरा के रूप में हुई है। दोनों ही डेंगू पेशेंट जीएमएसएच-16 में दाखिल हैं।
इसके अलावा मंगलवार एक सस्पेक्टेड केस सेक्टर-19 का हिमांशु (19) के नाम से रिपोर्ट किया गया था। बुधवार को आई उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डॉ. एम.एस. बैंस ने बताया कि हिमांशु इस समय पीजीआई में भर्ती है। इन सभी को मिला कर शहर में डेंगू के कुल 29 कंफर्म केस हो चुके हैं।