bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मोबाइल पर बातें करते करते पर्स हुआ गायब

चंडीगढ़ सेक्टर-32 की मार्केट में किसी काम से आई सहारनपुर निवासी हरजीत कौर का पर्स गायब हो गया। इसकी सूचना हरजीत ने पुलिस को दी। शक के आधार पर पुलिस ने दो बच्चो को पकड़ा। पर्स बरामद न होने पर उनको छोड़ दिया गया। हरजीत ने बताया कि वह मार्केट में स्कूटर से किसी काम से आई थीं। इसी बीच किसी परिचित का मोबाइल फोन आ गया।

इस वजह से फोन पर बात करने लगी। स्कूटर के पास आकर देखा तो स्कूटर में टंगा पर्स गायब था। हरजीत का कहना है कि स्कूटर के पास दो बच्चे भीख मांग रहे थे। उन बच्चो ने शायद पर्स गायब किया होगा। से-34 थाने के एसएचओ डी.एल. चौहान ने बताया कि हरजीत का पर्स गायब होने की शिकायत मिली थी। पर्स न मिलने पर पकड़े गए बच्चों को छोड़ा दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: