bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब में छह माह में 35 और स्टोर

चंडीगढ़ रिलायंस फ्रेश के पंजाब में 15 और चंडीगढ़ में दो स्टोर खुले हैं। इनमें जालंधर में 7, अमृतसर और लुधियाना में 4-4 स्टोर हैं। रिलायंस के अधिकारियों के मुताबिक इस साल के अंत तक पंजाब में स्टोर्स की कुल संख्या 30 हो जाएगी।

मार्च, 2008 तक यह आंकड़ा 50 पार कर जाएगा। मुख्यमंत्री के बयानों से बेपरवाह कंपनी विस्तार योजनाएं जारी रखेगी। पंजाब में रिलायंस ने पहले रिटेल नेटवर्क की बड़ी योजना बनाई थी। कांग्रेस सरकार जाने के बाद उसने चाल कुछ धीमी कर दी। पंजाब में भी विरोध के कुछ सुर उठे हैं लेकिन कंपनी मद्धम गति से आगे बढ़ रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: