News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को एक अहम फैसले में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के निजी तौर पर प्रकाशन करने पर पाबंदी लगा दी है, वहीं फतेहगढ़ साहिब में बनाई जाने वाली श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी को भी मंजूरी दे दी है।
गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशन पर पाबंदी को लेकर जल्द ही कानून बनाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी और एक्ट बनने से पूर्व ऑर्डिनेंस लाया जाएगा। यह निर्णय एसजीपीसी सहित कई सिख संगठनों की मांग पर लिया गया है। इसमें कहा गया कि निजी तौर पर बीड़ का प्रकाशन करने में किसी प्रकार का कोई आदर नहीं दिया जाता जिससे सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
एनआरआई फैसिलीटेशन ब्यूरो कैबिनेट ने दिल्ली के पंजाब भवन में एनआरआई फैसिलीटेशन ब्यूरो को गठित करने की भी मंजूरी दी जो मैटिरीमोनियल अलायसेंस में सहयोग करेगा। इसके अलावा यह पर्यटन, यात्रा, मेडिकल और अन्य जरूरतों को भी पूरा करेगा। यही नहीं युवाओं को विदेशों में पढ़ने, व्यापार करने के लिए भेजने में भी यह ब्यूरो सहयोग करेगा। ब्यूरो विदेशों में होने वाली जाली शादियों के मामलों को भी रजिस्टर्ड करेगा जिसके लिए मैरिट सेटलमेंट ब्यूरो गठित किया जाएगा।
एजूकेशनल ट्रिब्यूनल बनेगाकैबिनेट ने शिक्षा से जुड़े मामलों के लिए एजूकेशनल ट्रिब्यूनल गठित करने की मांग को भी हरी झंडी दी। इसके लिए भी आर्डिनेंस लाया जाएगा।
सरकारी खाली जमीन का होगा कमर्शियल इस्तेमालकैबिनेट ने राज्य सरकार की खाली पड़ी जमीनों को व्यवसायिक तौर पर प्रयोग में लाने के लिए पीआईडीबी को मंजूरी दी दी। इसके लिए उच्चस्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा जिसका अध्यक्ष मुख्य सचिव होगा।
ट्यूबवैल कॉपरेरेशन का पुनर्गठनट्यूबवैल कॉपरेरेशन को पंजाब वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डवलपमेंट कॉपरेरेश्न के रूप में गठित करने को मंजूरी दी गई।
नाभा किला पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में कैबिनेट ने नाभा के किले को पब्लिक- प्राइवेट भागीदारी में इस्तेमाल करने को भी मंजूरी दी।