नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कराए जाने का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने तय कर दिया है। दोनों राज्यों में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने बुधवार को दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि पहले चरण में हिमाचल में 14 नवंबर को मतदान होगा जबकि गुजरात में 11 दिसंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद हिमाचल में दूसरे चरण में 19 दिसंबर को और गुजरात में 16 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।