bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लालू ने नीतीश को चुनाव कराने की चुनौती दी

पटना. राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा के मध्यावधि चुनाव की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह विधानसभा का चुनाव करवा कर फिर से जनादेश प्राप्त करें ।

लालू यादव ने आज पटना में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्र हित में अभी कोई भी राजनीतिक पार्टी लोकसभा का मध्यावधि चुनाव नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के गठन में वाम दलों का भी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अमरीका के साथ परमाणु करार को लेकर वाम दलों को कोई आशंका है तो उसे दूर किया जायेगा लेकिन इसके कारण देश पर मध्यावधि चुनाव थोपा जाए, इसके पक्ष में कोई भी नहीं है।

राजद अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने उपर चुनाव से डरने के लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पता है कि नीतीश कितने बहादुर है।उन्होने कहा कि लोकसभा का मध्यावधि चुनाव कराना तो उनके हाथ में नहीं है लेकिन बिहार में विधानसभा का चुनाव कराना तो नीतीश के हाथ में है और यदि वह इतने ही बहादुर है तो विधानसभा चुनाव कराकर अपनी ताकत का पता लगा लें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: