bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अमिताभ ने शालीनता से मनाया जन्मदिन

मुंबई. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन गुरुवार को 65 बरस के हो गए और उन्होंने अपने जन्मदिन पर कोई हो-हंगामा न करते हुए शालीनता से प्रशंसकों की बधाइयां स्वीकार कीं और मां तेजी बच्चन के साथ अस्पताल में रहे।

बच्चन के एक करीबी मित्र ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार मां तेजी बच्चन को देखने के लिए अमिताभ ने बुधवार शाम को ही अपना व्यस्त कार्यक्रम खत्म कर दिया और सीधे अपनी मां के पास अस्पताल पहुंच गए। उनके पुत्र अभिषेक फिलहाल गोल्डी बहल की फिल्म द्रोण की शूटिंग के लिए नामीबिया में हैं वहीं बहू ऐश्वर्य पिंक पार्टनर की शूटिंग के लिए बॉस्टन में जबकि उनकी पत्नी जया बच्चन फ्लू से पीड़ित हैं।

अपने परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिग बी ने गुरुवार को जन्मदिन पर कोई भी इंटरव्यू देने से नम्रता से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मेरे लिए हर सामान्य दिन जैसा ही है। दोस्तों, चाहने वालों और साथियों की वजह से यह दिन विशेष हो जाता है। बस, मैं पूरी विनम्रता के साथ सभी की शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञ हूं।

भीड़ हुई बेकाबू :
अपने जन्मदिन को शांति और शालीनता से मनाने की तलबगार अमिताभ बच्चन को अपने प्रशंसकों से फिर दो-चार होना पड़ा। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर के बाहर प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ जमा रही। जब वे बाहर निकले तो भीड़ भावनात्मक रूप से बेकाबू हो गई। सुरक्षा गार्डो ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की लेकिन नाकाम होने के बाद पुलिस को बुलाया गया।

संबंधित खबरें
* नायक से महानायक बनने का सफरनामा
* अमिताभ के लोकप्रिय डायलॉग
* मसखरे अमिताभ का मनोरंजक अंदाज
* इजरायल और फिलिस्तीन में लोकप्रिय हैं बिग बी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Atar Singh
Thursday, 11th Oct 2007, 15:14
happpy birth day to you 65th597ec