नई दिल्ली.अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद सरकार ने इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है।
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाकर हम अपने वादे पर कायम हैं । उन्होंने बताया कि पेट्रो पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि नहीं करने से इस वित्तीय वर्ष में पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों को 54, 935 करोड़ रुपए राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। इसमें से 23,457 करोड़ रुपए के नुकसान का वहन सरकार को करना पड़ेगा।
देवड़ा ने बताया कि ऑयल बांड के अतिरिक्त कैबिनेट ने घरेलू एलपीजी और जनवितरण प्रणाली के तहत केरोसीन ऑयल पर भी अगले तीन साल तक सब्सिीडी जारी रखेगी।