bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला

श्रीनगर. जम्मू और कश्मीर की राजधानी में प्रसिद्ध डल झील के किनारों पर लगे सीआरपीएफ के एक कैंप पर आतंकवादियों ने गुरुवार शाम हमला कर दिया।

सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि 144 बटालियन के हैडक्वार्टर में घुसने के लिए पहले आतंकवादियों ने हथगोले और बम फेंके और इसके बाद सीआरपीएफ पोस्ट पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। देर तक हुई भारी गोलीबारी के बीच कितने लोग मारे गए हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह पट्टन में सुरक्षा जवानों के एक कैंप में सिलेंडर फट जाने से आठ जवान घायल हो गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: