bhaskar Web English
HomeNewsNational National

प. बंगाल में सौ करोड़ का यूरेनियम बरामद

बोलपुर. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी पुलिस थाना क्षेत्र में कस्टम अधिकारियों ने एक निजी बस से एक पौंड (करीब 450 ग्राम) यूरेनियम बरामद किया है। इसकी कीमत सौ करोड़ रुपए आंकी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट तपन कुमार सोम के मुताबिक सूचना मिलने पर कस्टम अधिकारियों ने मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर से बर्धमान जिले के बाराकार जा रही निजी बस पर छापा मारा और गैंडे के चमड़े में लपेटा रेडियोएक्टिव धातु का पैकेट बरामद कर लिया। यूरेनियम ले जा रहे लोग भागने में कामयाब हो गए। बस के कंडक्टर व ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

‘मेड इन यूएसए’ : सोम के मुताबिक धातु के पैकेट पर 2023 की एक्सपायरी डेट के साथ ‘मेड इन यूएसए’ का लैबल लगा हुआ था। कस्टम अधीक्षक गोपाल चौधरी के मुताबिक इस पैकेट पर ‘यूरेनियम 100/100 कोड 001’ का निशान भी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: