bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

दो गुर्जर नेता रिहा

बीकानेर. दो अक्टूबर को गुर्जरों के जेल भरो आंदोलन के बाद भरतपुर जेल से स्थानांतरित होकर बीकानेर जेल भेजे गए परमेन्द्रसिंह व रामस्वरूप को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर छोड़ दिया गया। इससे पहले गंगासहाय को सात अक्टूबर को अजमेर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक दो अक्टूबर को गुर्जरों के जेल भरो आंदोलन के दो दिन बाद तीन गुर्जरों को बीकानेर स्थानांतरित किया गया। 10 अक्टूबर को गुर्जर नेता और सरकार से हुए समझौते के बाद जेल में बंद गुर्जरों को छोड़ने के निर्देश जारी किए गए लेकिन बीकानेर में ये आदेश गुरुवार को पहुंचे। दोपहर में स्थानीय गुर्जर नेताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। मरुप्रदेशीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सुगनाराम सहित कई गुर्जर नेता सुबह से ही जेल पहुंच चुके थे।

बीकानेर के आठ गुर्जर रिहा
झुंझुनूं जेल में बंद बीकानेर के आठ गुर्जर भी रिहा होकर बीकानेर पहुंच गए। दो अक्टूबर को बीकानेर से आठ गुर्जरों ने झुंझुनूं में गिरफ्तारी दी थी और उन्हें वही अस्थायी जेल में रखा गया था। मरु प्रदेशीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सुगनाराम ने बताया कि बीकानेर के सभी गुर्जर रिहा हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: