HomeManoranjanCinemaInterviews Interviews

मैं बदल गई हूं: नेहा

मैं बदल गई हूं: नेहा

Nehadupiyaनेहा को एमटीवी के मॉडल टैलेंट हंट शो का जज बनाया गया है। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश...

एमटीवी मॉडल हंट की जज बनकर आपको कैसा लग रहा है?

बहुत अच्छा। मै पहली बार किसी टैलेंट हंट की जज बनी हूं। मॉडल बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए टैलेंट हंट बढ़िया प्लेटफॉर्म है।

सफल मॉडल के लिए क्या जरूरी है?

मुझे लगता है कि एक सफल मॉडल बनने के लिए आपके एटीट्यूट का सही होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको इस क्षेत्र में सफलता दिलाती है। एक मॉडल को सबसे अधिक ध्यान अपनी बॉडी लैंग्वेज पर देना चाहिए।

आपकी आने वाली फिल्में ?

इस वक्त मैं चार फिल्मों में काम कर रही हूं। इन फिल्मों में संजय गुप्ता की ‘दस कहानियां’, ‘मिथ्या’, ‘आई एम २४’ और अष्टविनायक फिल्म्स की एक अनाम फिल्म है।

कुछ साल पहले और अब की नेहा में क्या फर्क है?

बहुत फर्क है। मैं बदल गई हूं। शुरुआत में मैंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए और कहानी की डिमांड के अनुसार बोल्ड सीन किए, लेकिन अब मैं सार्थक भूमिकाओं को ही प्राथमिकता दे रही हूं। इसी वजह से दर्शकों ने मुझे एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में स्वीकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: