bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आमिर खान के भाई फैजल लापता

मुंबई. फिल्म अभिनेता आमिर खान के छोटे भाई फैजल खान दो दिनों से घर से गायब हैं। फैजल सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज faisal khanमानसिक चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था।

मुंबई पुलिस आयुक्त के सूत्रों ने बताया कि आमिर की माता और उनकी बहन ने पिछले दिनों पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर फैजल की तलाश करने की अपील की है। कमिश्नर ने क्षेत्रीय डीसीपी से मामले पूरी जानकारी मांगी है। फैजल को उनके मोबाइल फोन के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है।

फैजल ने आमिर खान के साथ फिल्म मेला में काम किया था। फैजल ने पुलिस आयुक्त को 29 सितंबर को लेटर लिखकर आमिर खान पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: