bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

लेजर शो के साथ मारेंगे रावण

रायपुर. डब्लूआरएस में इस साल दशहरा पर्व पर 101 फीट के रावण का वध किया जाएगा। इसके लिए पुतले का निर्माण किया जा रहा है। रावण के अलावा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी निर्माण किया जा रहा है। ये पुतले भी अब तक के आयोजनों से बड़े होंगे।

दशहरा उत्सव समिति ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए बड़े परदे पर लेजर शो का आयोजन करने की योजना बनाई है। रायपुर में इस तरह का पहला आयोजन होगा। आकर्षक आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होगी। यहां गीत-संगीत का आयोजन भी रहेगा।

आयोजकों को अनुमान है कि करीब ढाई लाख लोग उत्सव में शामिल होने आएंगे।रावणभाठा में परंपरागत ढंग से रावण का वध किया जाएगा। यहां क्रंकीट से बनी रावण की प्रतिमा है। यहां रावण पुतले सहित मंच की रंगाई-पुताई की जा रही है।

दूधाधारी मठ सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से रावण का वध किया जाएगा। यहां करीब 50 कलाकार श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान सहित उनकी पूरी सेना और रावण और उनकी पूरी सेना के युद्घ का प्रसंग का मंचन करेंगे। सूर्योदय के समय यहां रावण वध का रिवाज है। यहां पतंगबाजी भी होती है। रामकुंड और चौबे कालोनी में रावण वध के भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही हैं।

रावण पुतले का निर्माण शुरू हो चुका है। मेला स्थल पर फिलहाल कहीं कोई तैयारी नहीं हो रही है। कमोबेश यही स्थिति रावांभाठा, बीटीआई ग्राउंड सहित कुछ अन्य रावण दहन वाले स्थानों के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: