bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मनमोहन ने बुश को बताई करार की अड़चनें

आबुजा.Bush_manmohanपरमाणु करार विवाद के चलते मध्यावधि चुनाव की आशंका खारिज करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने करार की प्रक्रिया पूरी करने में आ रही अड़चनों से आज अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश को अवगत कराया है। राष्ट्रपति बुश ने डबल्यूटीओ वार्ता पर चर्चा के लिए सोमवार शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन किया था और इसी दौरान परमाणु करार को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।

नाइजीरिया में फोन कनेक्टिविटी की बदहाली का इससे बढ़िया उदाहरण नहीं मिल सकता। विश्व के सबसे ताकतवर राष्ट्र के प्रमुख बुश को नाइजीरिया की यात्रा पर आए भारतीय प्रधानमंत्री को फोन मिलाने में दो घंटे से भी ज्यादा समय मशक्कत करनी पड़ी। प्रधानमंत्री के सहायकों के अनुसार, राष्ट्रपति बुश व पीएम के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे यह बातचीत होनी थी। लेकिन टेलीफोन व्यवस्था में तकनीकी खराबी के चलते यह बातचीत रात 9.45 पर हो पाई।

करीब 15 मिनट चली इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने साफ किया कि विश्व व्यापार वार्ता प्रक्रिया में भारत कृषि पर निर्भर ६५ करोड़ जनसंख्या के हित की अनदेखी नहीं कर सकता। विश्व व्यापार संठगन की दोहा राउंड की वार्ता को लेकर भारत आशान्वित है। वार्ता के लिए परिचालित संशोधित मसौदे भारत की अपेक्षा के अनुरूप हैं।



संबंधित खबरें
* करार पर कांटे हटाने में मदद करेगा अमेरिका
* करार पर तकरार के बीच आज अहम बैठक
* विकास के दुश्मन हैं करार विरोधी
* एटमी करार पर बेमतलब की रार
* परमाणु करार तो हो के रहेगा : बर्न्‍स
* करार : भारत को देना होगा ग्रीन सिग्नल, अमेरिका तैयार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: